Redmi Note 13R यह दमदार स्मार्टफोन, अपने फीचर्स और लुक से हर किसी को कर रहा है हैरान, देखे

By Rahi

Published on:

Redmi Note 13R
WhatsApp Redirect Button

Redmi Note 13R: रेडमी स्मार्टफोन कंपनी समय-समय पर अपने लग्जरी स्मार्टफोन और शानदार फीचर्स को बाजार में पेश कर ग्राहकों को चौंकाती रहती है। कंपनी ने एक बार फिर ऐसा ही किया है। दरअसल, कंपनी ने चीनी घरेलू बाजार में अपना नया Redmi Note 13R स्मार्टफोन पेश किया है। जो कि Redmi Note 13 का छोटा वर्जन है।

यह एक मिड बजट मोबाइल फोन है। जो दमदार बैटरी, दमदार प्रोसेसर और बेहतरीन कैमरे के साथ आता है। इस स्मार्टफोन के जल्द ही भारत में लॉन्च होने की उम्मीद है। तो आइए पहले जानते हैं इस शानदार स्मार्टफोन के बारे में सारी डिटेल्स।

कैमरा: Redmi Note 13R पर यूजर्स को 50MP अल्ट्रा-क्लियर मेन लेंस और 2MP मैक्रो सेंसर के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। जो बेहतरीन तस्वीरें लेने में सक्षम है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा है।

प्रोसेसर: बेहतर प्रोसेसिंग के लिए रेडमी नोट 13आर में 4-नैनोमीटर फैब्रिकेशन पर बने ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। जो 2.3 गीगाहर्ट्ज की क्लॉक स्पीड पर चलता है। वहीं, यह स्मार्टफोन हाइपरओएस पर चलता है।

Redmi Note 13R
Redmi Note 13R

डिस्प्ले: Redmi Note 13R पर यूजर्स को 2460 x 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ 6.79 इंच का फुलएचडी+ डिस्प्ले मिला, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 550 निट्स ब्राइटनेस जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं। साथ ही आपको बता दें कि यह स्क्रीन एलसीडी पैनल से बनी है।

स्टोरेज: Redmi Note 13R स्मार्टफोन LPDDR4X रैम और UFS 2.2 स्टोरेज तकनीक द्वारा संचालित है। जिसमें 6GB रैम, 8GB रैम और 12GB रैम के साथ 128GB, 256GB और 512GB स्टोरेज उपलब्ध है।

बैटरी: पावर बैकअप के तौर पर रेडमी नोट 13आर में आपको 5030 एमएएच की बड़ी बैटरी मिलती है। इसके साथ ही इस स्मार्टफोन में फास्ट चार्जिंग के लिए 33W फास्ट चार्जिंग तकनीक भी मौजूद है।

WhatsApp Redirect Button

Rahi

Leave a Comment