Oppo K12x 5G: 29 जुलाई को लॉन्च होगा ये शानदार स्मार्टफोन, जानिए कीमत स्पेसिफिकेशन

By Rahi

Published on:

Oppo K12x 5G
WhatsApp Redirect Button

Oppo K12x 5G: ओप्पो अपने भारतीय ग्राहकों के लिए नया 5जी फोन लॉन्च कर रहा है। कंपनी भारत में ओप्पो K12x 5G लॉन्च कर रही है। कंपनी ने आगामी 5जी फोन की लॉन्च डेट की भी जानकारी दी है। इतना ही नहीं, इस ओप्पो फोन के डिस्प्ले और डिजाइन की जानकारी भी सामने आ गई है। अगर आप भी नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं। तो ओप्पो के इस आने वाले फोन की जानकारी देख सकते हैं।

Oppo K12x 5G: कब लॉन्च होगा?

जहां तक ​​ओप्पो K12x 5G फोन की बात है। तो माना जा रहा है कि यह भारत में वनप्लस नॉर्ड CE 4 के रीब्रांडेड वर्जन के रूप में आएगा। आगामी फोन के बारे में कंपनी ने पुष्टि की है कि यह फोन इसी महीने लॉन्च किया जाएगा। ओप्पो का यह फोन 29 जुलाई को लॉन्च होगा।

Oppo K12x 5G: किन फीचर्स के साथ आता है?

Oppo K12x 5G
Oppo K12x 5G

ओप्पो K12x 5G को डुअल रियर कैमरा यूनिट के साथ देखा गया है। फोन को वर्टिकल पिल-शेप्ड मॉड्यूल और एक गोलाकार एलईडी फ्लैश यूनिट के साथ देखा गया है। डिस्प्ले की बात करें तो फोन में सेंट्रल पंच-होल और ऊपर फ्रंट कैमरा नजर आ रहा है। फोन के दाईं ओर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिखाई दे रहे हैं।

Oppo K12x 5G: दो कलर ऑप्शन में आता है।

ओप्पो K12x 5G के लॉन्च की पुष्टि करते हुए, कंपनी ने अपनी भारत वेबसाइट पर फोन को शोकेस भी किया। फोन के बारे में जानकारी दी गई है कि भारतीय यूजर्स डिवाइस को ब्रीज ब्लू और मिडनाइट वॉयलेट रंग में खरीद पाएंगे। इस फोन का लैंडिंग पेज ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट Flipkart पर पब्लिश किया गया है।

WhatsApp Redirect Button

Rahi

Leave a Comment